शेयर मंथन में खोजें

महीने भर में निफ्टी (Nifty) जा सकता है 5800 तक : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है। 
मेरा कहना है कि महँगाई दर को छोड़ कर अन्य सभी आँकड़े नकारात्मक रहने की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बन रहा है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) की ओर से मुनाफावसूली हो रही। इसके अलावा मौजूदा समय में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन रहा है। मेरा मानना है कि आने वाले समय में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रह सकता है। अगर बाजार में गिरावट बढ़ती है, तो महीने भर में निफ्टी (Nifty) 5800 तक जा सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, धातु और आईटी में मुनाफावसूली हो रही है। लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से निवेशक अभी बाजार से दूर रहने की रणनीति अपनायें। अगर निफ्टी 5800 पर जाता है, तो बैंक, धातु और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकतें। के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)
(शेयर मंथन, 14 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!