शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
मेरा कहना है कि छोटी अवधि में निफ्टी का दायरा 6200-6400 रह सकता है। आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे महँगाई दर में कमी आने की वजह से नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद दिख रही है। मेरा मानना है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.50 अंक तक की कटौती कर सकता है। इसके अलावा तिमाही नतीजों का मौसम चल ही रहा। घरेलू बाजार की दृष्टि कंपनियों के नतीजों पर भी लगी हुई है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और पीएसयू ठीक लग रहे हैं, जबकि इन्फ्रा और एफएमसीजी कमजोर लग रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, एनएमडीसी, कोल इंडिया, सेसा स्टरलाइट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)
(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी