शेयर मंथन में खोजें

तिमाही नतीजों पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में रह सकता है और आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को  6400 के स्तर पर कड़ी बाधा का  सामना करना पडेगा, जबकि इस 6200 पर सहारा मिलेगा।
मेरा कहना है कि अब घरेलू बाजार की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों पर लग गयी है। अगले हफ्ते इन्फोसिस के नतीजे आने वाले हैं। इन्फोसिस अपने तिमाही नतीजों में अगली तिमाही के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। इस पर बाजार की दृष्टि लगी हुई है। हालाँकि मेरा मानना है कि इन्फोसिस के नतीजे सकारात्मक रह सकते हैं और कंपनी अच्छे अनुमान भी पेश कर सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से पावर फाइनेंस और इन्फ्रा ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से टेक महिंद्रा, टीसीएस, माइंडट्री, इन्फोसिस, कोल इंडिया, सेसा स्टरलाइट, इप्का लैब और सिप्ला के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख