शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर घरेलू बाजार की नजर : के के मित्तल (K K Mital)

सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से अभी भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है।
हालाँकि आज घरेलू बाजार एक सीमित दायरे में रह सकता है। आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 6000-6400 के बीच रह सकता है। अभी घरेलू बाजार की नजर आरबीआई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठकों पर लगी हुई है। आरबीआई कल यानी 18 दिसंबर 2013 को मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। मुझे उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% अंक की बढ़ोतरी कर सकता है। आरबीआई और फेडरल रिजर्व की बैठकों में उठाये गये कदमों के बाद ही घरेलू बाजार में नयी चाल दिखेगी।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, दवा और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक में दबाव नजर आ रहा है। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से लार्सन ऐंड टुब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख