शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) का दायरा 5850-6200 के बीच : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है। 
मेरा कहना है कि आने वाले समय में घरेलू बाजार सीमित दायरे में रहेगा और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5850-6200 के बीच रह सकता है। घरेलू बाजार को अमेरिकी बाजार से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के बयानों से भी घरेलू बाजार को बल मिला है। बाजार के लिए अच्छी बात है कि नकदी (लिक्विडिटी) का प्रवाह कायम है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और बैंक ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से  महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, एस्कॉर्ट, टाटा स्टील, सेसा गोवा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीएएसएफ, ऑयल इंडिया, कैर्न इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख