शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6200 के आसपास : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है। 
कल अक्टूबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अक्टूबर निफ्टी का निपटान 6200 के आसपास हो सकता है।
मेरा कहना है कि आरबीआई ने कल मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक में जो कदम उठाये हैं, वे घरेलू बाजार के उम्मीदों के अनुसार ही रहे हैं। घरेलू बाजार में एफआईआई की ओर से खरीदारी जारी रहना अच्छे संकेत हैं। इसके साथ ही नकदी (लिक्विडिटी) का प्रवाह भी कायम है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, धातु और आईटी ठीक लग रहे हैं, जबकि इन्फ्रा और पावर कमजोर नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से एशियन पेंट्स, यूनाइटेड फास्फोरस और एमआरएफ के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी