शेयर मंथन में खोजें

जून निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7500 के आसपास : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार नकारात्मक नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 7400 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

आज जून वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जून निफ्टी का निपटान 7500 के आसपास में हो सकता है। कल प्राकृतिक गैस की कीमतों में अब तीन महीने तक इजाफा नहीं की जाने की खबर आयी, जबकि उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) पर छूट अगले छह महीने के लिए बढ़ाये जाने की भी खबर आयी। पहली खबर की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव दिख रहा है। अब घरेलू बाजार की नजर आगामी बजट पर लग गयी है।

क्षेत्रों के लिहाज से धातु और खनन ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से कोल इंडिया, लार्सन ऐंड टुब्रो, आईटीसी, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिटी यूनियन बैंक, डीबीसी, आइडिया सेलुलर, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, स्टरलाइट और एनएमडीसी के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 26 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी