शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों का लाभ सुधारने पर बढ़ेगा मूल्यांकन : के.के मित्तल (K K Mittal)

व्यापार जगत की धारणा सकारात्मक हो चुकी है। लेकिन जब विकास दर में तेजी आनी शुरू हो जायेगी और कंपनियों की लाभदायकता में सुधार नजर आने लगेगा तो बाजार का मूल्यांकन फिर से बढ़ेगा।

स्थिर सरकार का बनना, निर्णयों में तेजी, प्रशासन में सुधार और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के लिए कर कानूनों में ढील प्रमुख सकारात्मक पहलू होंगे। साथ ही रक्षा, रेलवे और सड़कों में निवेश का भी फायदा होगा। आर्थिक कमजोरी और कॉर्पोरेट तनाव का दौर पूरा होकर अब फिर से स्थिति बेहतर होगी, जिससे व्यापारिक धारणा सुधरती जायेगी। लेकिन कमजोर मानसून और कच्चे तेल की ऊँची कीमतें निकट भविष्य के लिए प्रमुख जोखिम के पहलू हैं। सब्सिडी पर काबू पाना और सरकार घाटे को 4' से कम रखना बड़ी चुनौती है। साथ ही उपभोक्ता महँगाई दर (सीपीआई) को स्वीकार्य सीमा के अंदर रखना होगा और वितरण को चुस्त बनाना होगा। बुनियादी ढाँचे को वित्त मुहैया कराने के लिए संसाधनों का प्रबंधन करना होगा। विकास दर में तेजी लाना जरूरी है। कॉर्पोरेट ऋणों का प्रबंधन और उनकी बैलेंस शीट की गुणवत्ता में सुधार को लेकर चिंता है। कमजोर मानसून और इराक में अशांति से कच्चे तेल की कीमतों का ऊपर जाना छोटी अवधि की चिंताएँ हैं। के. के. मित्तल, बाजार विश्लेषक, कैटमरैन (K K Mittal, Market Analyst) 

(शेयर मंथन, 08 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख