शेयर मंथन में खोजें

गिरावट में खरीदारी का मौका, जानें किन सेक्टरों में दिख रहे मजबूत अवसर?

मौजूदा बाजार माहौल में निवेशकों को खरीदारी वाला नजरिया बनाए रखना चाहिए, क्योंकि कई सेक्टरों में करेक्शन के बाद अच्छे अवसर बनते दिख रहे हैं।

बाजार विशेयत्र पंकज पांडे अलग-अलग सेक्टरों में कुछ मजबूत विचार सामने आते हैं। उदाहरण के तौर पर कैपिटल गुड्स सेक्टर में आने वाले समय में अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं, क्योंकि अब तक जो कैपेक्स साइकिल मुख्य रूप से सरकार और सरकारी कंपनियों द्वारा संचालित थी, उसमें धीरे-धीरे निजी क्षेत्र की भागीदारी भी बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मौजूदगी रखने वाली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। वित्तीय क्षेत्र में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों को भी बाजार की मजबूती का फायदा मिल सकता है, इसलिए निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट एक आकर्षक विकल्प माना जा सकता है। बैंकिंग सेक्टर में भी करेक्शन के बाद अवसर बन रहे हैं और सिटी यूनियन बैंक जैसे बैंक में आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

सीमेंट सेक्टर में हालिया कमजोरी मुख्य रूप से पेटकोक की कीमतों में करीब 10-11% की बढ़ोतरी के कारण देखने को मिली है, लेकिन जब यह स्थिति सामान्य होगी तो सीमेंट की मजबूत मांग के चलते कंपनियों को फायदा मिल सकता है। इस सेक्टर में स्टार सीमेंट में अच्छा करेक्शन देखने को मिला है, जो निवेश के लिए अवसर बन सकता है। कंजम्प्शन सेक्टर की बात करें तो पेंट कंपनियों में भी गिरावट के बाद वैल्यूएशन आकर्षक हुए हैं। पिछली बार रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर दबाव आया था, लेकिन कीमतें बढ़ाकर कंपनी ने इसे जल्दी संभाल लिया था। इसी वजह से Asian Paints जैसी कंपनियों में भी निवेश का मौका देखा जा सकता है, क्योंकि इनके पास मजबूत प्राइसिंग पावर है।

इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी लंबी अवधि के लिए सकारात्मक तस्वीर दिखाई देती है। भले ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में कुछ समय के लिए असर पड़े, लेकिन भारत में घरेलू पर्यटन और इवेंट्स की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। इसी वजह से होटल कंपनियों में किसी भी तरह का करेक्शन निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका बन सकता है। इस सेक्टर में इंडियन होटल्स कंपनी, शैले होटल्स और ITC होटल्स जैसी कंपनियां लंबी अवधि के नजरिये से अच्छी संभावनाएं रखती हैं। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत सेक्टरों और कंपनियों में गिरावट के दौरान निवेश करना एक बेहतर रणनीति साबित हो सकता है।


(शेयर मंथन, 11 मार्च 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख