शेयर मंथन में खोजें

जुलाई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7750-7800 के दायरे में : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार में अभी मुनाफावसूली नजर आ रही है और आज निफ्टी को 7700 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

मेरा कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर जारी खरीदारी की वजह से घरेलू बाजार की दिशा सकारात्मक है। अगले हफ्ते जुलाई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि जुलाई निफ्टी का निपटान 7750-7800 के दायरे में हो सकता है। नतीजों का मौसम चल रहा है। नतीजे अच्छे आ रहे हैं और निवेशकों चुनिंदा कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें।

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, बैंक और तेल-गैस ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से कोल इंडिया, लार्सन ऐंड टुब्रो, गोदरेज प्रॉपर्टीज, आईडीएफसी, ओएनजीसी, बाटा इंडिया और श्रीराम ट्रांसपोर्ट के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख