शेयर मंथन में खोजें

अभी निफ्टी (Nifty) का दायरा रहेगा 5580-5670 : सलिल शर्मा (Sail Sharma)

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी नजर आ रही है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5580-5670 के बीच रह सकता है।

निफ्टी का 20 दिनों का सिंपल मूविंग एवरेज (एसएमए) 5690 पर है, जिसके नीचे जाने से बाजार कमजोर दिख रहा है। वैश्विक संकेतों की वजह से भी घरेलू बाजार में दबाव पड़ रहा है। लेकिन निफ्टी को  5620 पर समर्थन मिल रहा है। अगर बाजार इससे भी कमजोर होता है तो निफ्टी को 5580 पर मजबूत समर्थन मिलेगा। वहीं 5580 के भी नीचे फिसल जाने पर निफ्टी 5530 और 5450 तक गिर सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और रियल एस्टेट कमजोर दिख रहे हैं। हालाँकि सीमेंट और एफएमसीजी मजबूत नजर आ रहे हैं। मेरी निवेशकों को सलाह है कि वे चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में ही अपना नया निवेश करें। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

Comments 

Mukesh Kumar
0 # Mukesh Kumar -0001-11-30 05:53
Seyar Kharidana
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख