शेयर मंथन में खोजें

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7100 के आसपास : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7180-7350 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। इस दौरान निफ्टी को 7080  और 6875 पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 7100 के आसपास में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, कैपिटल गुड्स और सीमेंट मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि आईटी और दवा कमजोर दिख रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो थर्मेक्स के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 800 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-2 महीनों की अवधि का लक्ष्य भाव 865 रुपये है। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 2200 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-2 महीनों की अवधि का लक्ष्य भाव 2450 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)

(शेयर मंथन, 19 मई 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख