शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6550 पर मजबूत सहारा : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6660-6750 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि अगर निफ्टी 6660 के स्तर से नीचे गिरता है, तो इसे 6550 के स्तर पर मजबूत समर्थन मिलेगा। आने वाले दिनों में निफ्टी को 6870 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा।

क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस, बैंक, कैपिटल गुड्स और दवा मजबूत दिख रहे हैं, जबकि धातु और रियल्टी कमजोर दिख रहे हैं। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 167 रुपये का रखें, जबकि इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 182 रुपये है। एसकेएस माइक्रोफाइनेंस के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 225 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 1-3 दिनों की अवधि का लक्ष्य भाव 270 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)

(शेयर मंथन, 07 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!