शेयर मंथन में खोजें

सितंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5900-6000 के दायरे में : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार में अभी सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है।
मेरा कहना है कि घरेलू बाजार एक दायरे में ही रहेगा और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5900-6000 का रह सकता है। निफ्टी को 6040 के स्तर पर दबाव मिलेगा। कल सितंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि सितंबर निफ्टी का निपटान 5900-6000 के दायरे में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी ठीक नजर आ रहे है, जबकि बैंक कमजोर में दबाव दिख रहा है। कारोबारियों को सलाह है कि 1 अक्टूबर से नयी खरीदारी सौदे करने की रणनीति ठीक रहेगी। निवेशकों के लिए मेरी राय है कि जोखिम भरी कंपनियों के शेयरों से अभी दूर रहना ही ठीक है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 25 सितंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख