शेयर मंथन में खोजें

जनवरी निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6200 के आसपास : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार अभी मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) 6200-6300 के दायरे में रह सकता है।
मेरा कहना है कि एफआईआई की चाल और वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार की दिशा तय हो रही है। मुझे मध्यम अवधि में घरेलू बाजार एक दायरे में ही दिख रहा है और निफ्टी का दायरा 6100-6400 का रह सकता है। मेरा मानना है कि जनवरी वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) 6200 के आसपास हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और दवा ठीक नजर आ रहे है, जबकि बैंक में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि आईटी और दवा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में गिरावट पर खरीदारी करें, जबकि बैंकों के शेयरों में थोड़ा मजबूती आने पर बिकवाली करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख