शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6000 पर मजबूत समर्थन : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) 6020-6120 के दायरे में रह सकता है। 
मेरा कहना है कि निफ्टी का 200 दिनों का मूविंग एवरेज 6000 है और इसी स्तर पर इसे मजबूत सहारा मिल रहा है, जबकि निफ्टी के लिए 6200 का स्तर कड़ी बाधा है। मौजूदा समय में वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार की दिशा तय हो रही है। मुझे घरेलू बाजार एक दायरे में ही दिख रहा है और आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 6000-6200 का रह सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से एफएमसीजी, दवा और आईटी ठीक नजर आ रहे है, जबकि बैंक में दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि एफएमसीजी, दवा और आईटी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी कर सकते हैं। हालाँकि निवेशक घरेलू बाजार में निवेश करने से बचें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी