शेयर मंथन में खोजें

Market Outlook: महँगाई और कच्चे तेल की चिंता बनाम आरबीआई की नरम नीति? कैसा रहेगा बाजार इस हफ्ते?

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में अमेरिका की 40 साल की सबसे तेज महँगाई और वहाँ बढ़ते बॉन्ड यील्ड की चिंता हावी होती दिखी।

बढ़ते तेल और रूस-यूक्रेन तनाव की छाया भी बाजार पर रही। इन सबके बीच आरबीआई की मौद्रिक नीति कुछ नरम ही रही। कुल मिला कर बीते सप्ताह में सेंसेक्स 492 अंक या 0.8% गिरावट के साथ 58,153 पर और निफ्टी 141 अंक या 0.8% कमजोर हो कर 17,375 पर बंद हुआ। अब नये सप्ताह में कैसी रहेगी भारतीय शेयर बाजार की चाल? देखें शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#StockMarkets​ #ShareMarket​ #Equity​ #Investment​ #BSE​ #NSE​ #Stocks​ #Sensex​ #Nifty​ #ShomeshKumar​ #InvestmentPicks​ #Share_Market_Tips​ #Latest_Stock_Market_Tips_In_Hindi​ #Equity​ #indianstockmarket

(शेयर मंथन, 14 फरवरी  2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी