शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की डीलिस्टिंग को एनसीएलटी की मंजूरी, स्टॉक 6% टूटा

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) की मुंबई पीठ ने बुधवार (21 अगस्त) को स्टॉक एक्सचेंज से आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की डीलिस्टिंग अर्जी को मंजूरी दे दी। इसके अतिरिक्त, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी सूचना में कहा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) को सेबी (निप्टान कार्यवाही) विनियम, 2018 (निप्टान विनियम) के तहत 69,82,500 रुपये (उनसठ लाख अस्सी हजार पाँच सौ रुपये मात्र) निप्टान राशि का भुगतान किया है।’

कई ऑर्डर मिलने के बाद जीनस पावर के शेयरों ने बनाया रिकॉर्ड, अपर सर्किट में अटके

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures Ltd) के शेयरों में आज बुधवार (21 अगस्त) को रिकॉर्ड उछाल देखने को मिली। स्मार्ट मीटर के उत्पादक की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई को 3,608.52 करोड़ रुपये के ऑर्डर प्राप्त होने की खबर के बाद शेयरें में तेजी आयी।

एलएनजी की आपूर्ति के लिए श्रीलंका की कंपनी के साथ पेट्रोनेट का करार

पेट्रोनेट एलएनजी ने श्रीलंका की कंपनी के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी कोलंबो को एलएनजी की आपूर्ति करेगी। आपको बता दें कि पेट्रोनेट एलएनजी भारत का सबसे बड़ा गैस आयातक है।

Page 42 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख