शेयर मंथन में खोजें

क्षमता विस्तार पर जेके टायर की 1100 करोड़ रुपए खर्च करने की योजना

जेके टायर पूंजीगत खर्च बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी अगले 2 साल में पूंजीगत खर्च में 1100 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) संजीव अग्रवाल ने बताया कि कंपनी क्षमता विस्तार करने के अलावा मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के नियमित रख-रखाव पर काम कर रही है।

यूनाइटेड स्पिरिट्स का 32 ब्रांड्स बेचने के लिए इनब्रू बेवरेजेज के साथ करार

डियाजियो के मालिकाना हक वाली शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड अपने 32 लोकप्रिय ब्रांड्स को बेचने का ऐलान किया है। कंपनी 820 करोड़ में इनब्रू बेवरेजेज को 32 लोकप्रिय ब्रांड्स को बेचेगी।

अदानी ग्रीन एनर्जी का जैसलमेर में 390 MW का विंड-सोलर हाइब्रिड पावर इकाई शुरू

अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की सब्सिडियरी ने 390 मेगावाट क्षमता का विंड सोलर हाइब्रिड पावर इकाई शुरू किया है। सब्सिडियरी ने यह इकाई राजस्थान के जैसलमेर में शुरू किया है। आपको बता दें कि अदानी हाइब्रिड एनर्जी अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है।

Page 438 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख