शेयर मंथन में खोजें

ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्सा खरीदेगी आईटीसी

अलग-अलग सेक्टर में काम करने वाली कंपनी आईटीसी ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। ब्लूपिन मायलो ब्रांड के जरिए डायरेक्ट टू कंज्यूमर उत्पाद बेचती है। आईटीसी ने एक्सचेंज को दिए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है। कंपनी ब्लूपिन टेक्नोलॉजी में 10.07 फीसदी हिस्सा खरीद के लिए 39.34 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। मायलो में यह निवेश ब्लूपिन टेक्नोलॉजी की ओर से सीरीज बी फंडिंग के जरिए जुटाई गई करीब 130 करोड़ रुपए में से शामिल है। पैसे जुटाने की प्रक्रिया में दूसरे निवेशकों में रिवरवॉक होल्डिंग्स,अल्टीरिया कैपिटल और इनोवेन कैपिटल भी शामिल है। यह सौदा 45 दिन में पूरा होने की उम्मीद है।

एलटीटीएस को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर

एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को जॉन्ट एयर मोबिलिटी से 10 करोड़ डॉलर का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर कई साल के लिए मिला है। जॉन्ट एयर मोबिलिटी एक अमेरिकी कंपनी है। इस करार के तहत एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को अमेरिका में एक इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेंटर खोलना होगा।

पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी आईटीसी

अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी आईटीसी पश्चिम बंगाल में उत्पादन इकाई शुरू करेगी। राज्य में कंपनी की यह 20वीं उत्पादन इकाई होगी। कंपनी राजारहट इलाके में ग्रीन बिल्डिंग बनाएगी जो कंपनी की सब्सिडियरी आईटीसी इंफोटेक का कार्यालय होगा।

Page 457 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख