नतीजों पर निराशा से गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में दबाव
आज बुधवार के कारोबार में गेल इंडिया (Gail India) के शेयर में पूरे दिन कमजोरी का आलम रहा। प्राकृतिक गैस क्षेत्र की इस प्रमुख भारतीय कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजे पेश किये थे, जिनमें मुनाफे में भारी गिरावट आयी है।