शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 11.3%, एनआईआई 4.63% बढ़ा

केनरा बैंक ने कल दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुनाफा 3606 करोड़ रुपये से बढ़कर 4015 करोड़ रुपये हो गया है। एसेट क्वालिटी में सुधार का असर मुनाफा पर दिखा है। ब्याज से शुद्ध आय में 4.63% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दूसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 15%, आय 5% बढ़ी

फार्मा की दिग्गज कंपनी सिप्ला ने दूसरी तिमाही के नतीजे मंगलवार को जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 1131 करोड़ रुपये से बढ़कर 1303 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी की आय में 5% की वृद्धि दर्ज हुई है।

सन फार्मास्यूटिकल्स का दूसरी तिमाही में मुनाफा 27.9%, आय 9% बढ़ी

फार्मा की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 27.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 2376 करोड़ रुपये से बढ़कर 3040 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में भी 9% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की कंसो आय 12,192 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,290 करोड़ रुपये हो गई है।

Page 4 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख