शेयर मंथन में खोजें

बिसलेरी इंटरनेशनल की डील से पीछे हटा टाटा, जयंती चौहान संभालेंगी पिता की विरासत

बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) के अधिग्रहण की बातचीत टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (TCPL) से टूट गयी है। अब बोतलबंद पानी की कंपनी की कमान अध्यक्ष रमेश चौहान की बेटी जयंती चौहान संभालेंगी। जयंती वर्तमान में कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं और पिछले कई वर्षों से कंपनी के कारोबार में शामिल हैं। साथ ही वह बिसलेरी के वेदिका ब्रांड के विस्तार पर काम कर रही हैं।

एनसीएलटी (NCLT) से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैक के विलय को मंजूरी

एनसीएलटी (NCLT) ने एचडीएफसी (HDFC) और इसके सब्सिडियरीज का ग्रुप की बैंकिंग सब्सिडियरी एचडीएफसी (HDFC) बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने पिछले साल विलय का ऐलान किया था।
यह विलय भारतीय कॉर्पोरेट जगत के सबसे बड़े विलय में से एक है।

एसजेवीएन (SJVN) की सब्सिडियरी को महाराष्ट्र में सोलर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

 सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड यानी एसजेवीएन (SJVN) ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसकी ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी को महाराष्ट्र में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है।

Page 303 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख