शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी कंपनी क्वांट सिस्टम का अधिग्रहण करेगी सोनाटा सॉफ्टवेयर

मिडकैप आईटी कंपनी सोनाटा सॉफ्टवेयर की अमेरिकी सब्सिडियरी ने Quant Systems Inc के अधिग्रहण का ऐलान किया है। कंपनी ने 100 फीसदी हिस्से के अधिग्रहण के लिए तय शर्तों के साथ समझौता किया है। आपको बता दें कि Quant Systems Inc एक टेक्सास आधारित आईटी सर्विस कॉरपोरेशन है।

यूएसएफडीए से जायडस लाइफसाइंसेज को 2 दवाओं के लिए मंजूरी

 दवा बनाने वाली कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दो दवाओं के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को Gabapentin (गाबापेंटिन) दवा के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। यह दवा 300 और 600 मिली ग्राम की क्षमता में मौजूद है। इस दवा को दिनभर में एक बार लिया जाता है।

सफायर फूड्स की जीएफआईपीएल में हिस्सा बढ़ाने की योजना

सफायर फूड्स की मालदीव की कंपनी जीएफआईपीएल (GFIPL) यानी गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड में हिस्सा बढ़ाने की योजना है। कंपनी 51 फीसदी की मौजूदा हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 फीसदी तक करेगी। आपको बता दें कि गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के तहत गामा आईलैंड फूड प्राइवेट लिमिटेड यानी जीएफआईपीएल मालदीव में पिज्जा हट और KFC (केएफसी) रेस्टोरेंट को ऑपरेट करती है।

Page 314 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख