ICICI Bank Ltd Share Latest News : कंसोलिडेशन में है स्टॉक, इंतजार करो और देखो की रणनीति उचित
नवीन गुप्ता, गाजियाबाद : आईसीआईसीआई बैंक पर एक साल का नजरिया क्या है?
नवीन गुप्ता, गाजियाबाद : आईसीआईसीआई बैंक पर एक साल का नजरिया क्या है?
नामधारी इनवेस्टमेंट्स : मेरे पास आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लंबी अवधि से 172 रुपये के भाव पर हैं। इन्हें रखे रहें या बेच दें?
Expert Sandeep Jain : आईसीआईसीआई बैंक के पूरे तंत्र में जिस तरह का बदलाव देखने को मिला है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि इसका मूल्यांकन काफी आकर्षक हो गया है। इसका प्रबंधन बंदल गया है और कंपनी की बैलेंसशीट में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
अरुण कोठारी : आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक मौजूदा स्तरों पर खरीद सकते हैं क्या?
Expert Sandeep Jain : एचडीएफसी बैंक के स्टॉक में मर्जर के बाद जो कमजोरी देखने को मिल रही है, उसका सबसे बड़ा फायदा आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक को मिल सकता है। हाल के दिनों में आईसीआईसीआई बैंक के कामकाज में काफी सुधार देखने को मिला है।