शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Nifty-Bank Nifty Prediction for New Year : 22000 से पहले बाजार में आ सकती है हल्‍की मुनाफावसूली

Expert Sandeep Jain : मेरा मानना है क‍ि निफ्टी में 22000 का स्‍तर इतनी जल्‍दी देखने को नहीं मिलेगा। इस स्‍तर से पहले बाजार में छोटी-मोटी मुनाफावसूली आनी चाहिए। बाजार में इस समय अच्‍छी तेजी है और कारोबार‍ियों को हर ग‍िरावट में खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। बाजार से घबराकर छोड़कर भागें नहीं और धैर्य के साथ बने रहें।

Nifty-Bank Nifty Prediction for tomorrow : इन बैंकों पर लगाएँ दाँव, होगा मुनाफा

Expert Mayuresh Joshi : हम बाजार के स्‍तरों पर काम नहीं कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ये साल निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के चुनिंदा बैंकों के नाम रहने वाला है। निजी क्षेत्र के बैंकों में हमें इंडसइंड बैंक ठीक-ठाक लग रहा है और एचडीएफसी बैंक पर भी हमारा भरोसा है क्‍योंक‍ि पिछले साल यह बैंक शांत रहा था।

Nifty-Bank Nifty Prediction for tomorrow: बाजार में चल रही शॉर्ट कवरिंग रैली, नया शिखर बनने की संभावना से इनकार नहीं

Expert Shomesh Kumar: सबसे पहले बैंक के कुछ खास स्टॉक जैसे एचडीएफसी बैंक की बात करते हैं। इस बैंक और कुछ अन्य बैंकों की ऐसी चाल देखने को मिली है, जिसके आधार पर कह सकते हैं कि बैंक निफ्टी में नया शिखर देखने की उम्मीद बढ़ गयी है। इस आशा के साथ ही निफ्टी में भी नया उच्च स्तर देखने की संभावना बढ़ गयी है।

Nifty-Bank Nifty Prediction for tomorrow : निफ्टी में 21500 के ऊपर बनी रहेगी रफ्तार

Expert Shomesh Kumar : निफ्टी में 21500 के आसपास का जो निचला स्‍तर बना है, अब वही निर्णायक स्‍तर होगा। इस स्‍तर से पहले अब निफ्टी में रनिंग करेक्‍शन भी नहीं आयेगा। जब तक ये स्‍तर नहीं टूटता है, तब तक बाजार में रफ्तार बनी रहेगी और बाजार वापस की ऊपर की चाल पकड़ने के लिए आगे बढ़ेगा।

Nifty-Bank Nifty Prediction: 24500 का स्तर पार करने के बाद ही स्पष्ट होगा बाजार का ट्रेंड

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी का ढाँचा बहुत सुकून देने वाला नहीं है। सूचकांक की इस हालत के लिए बैंक निफ्टी जिम्मेदार लग रहा है। ये देखना होगा कि बैंक निफ्टी कितना गिरता है और उससे निफ्टी कितना प्रभावित होता है। अब तिमाही नतीजों का मौसम शुरू हो चुका है तो इन सवाल का जवाब भी जल्द ही मिल जायेगा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख