
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (27 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन प्रमुख सूचकांक में सकारात्मक गति जारी रही और निफ्टी में 213 अंक, तो सेंसेक्स में 702 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। सभी प्रमुख सूचकांक में भी सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हुआ, लेकिन पीएसयू बैंक इंडेक्स का प्रदर्शन अनुमान से बेहतर रहा और इसमें 2% तक की तेजी देखने को मिली।
ओरेकल फाइनेंशियल (Oracle Financial): कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा साल-दर-साल 24% बढ़कर 282.42 करोड़ रुपये हो गया है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार को बेंचमार्क सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अस्थिरतापूर्ण सत्र के बाद निफ्टी 5 अंक नीचे, जबकि सेंसेक्स 112 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए।