खराब वैश्विक संकेतों से बाजार हुआ लहूलूहान, निफ्टी 662, सेंसेक्स 2222 अंक गिर कर बंद
वैश्विक बाजारों से बेहद खराब संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में हुए भारी बिकवाली का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। अमेरिका में मंदी के डर से कोहराम देखने को मिला।
डाओ जोंस पर 600 अंकों का नुकसान दिखा और 40,000 के नीचे बंद हुआ।