गिफ्ट निफ्टी में नरमी, भारतीय बाजार में दिख सकता है सतर्क कारोबार
दशहरा की छुट्टी के बाद खुल रहे भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (24 अक्तूबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.20 बजे के आसपास 13.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.07% की नरमी के साथ 19,310.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।