शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 11% बढ़ा

ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ऑटो ने स्टैंडअलोन आधार पर 1100 करोड़ रुपये मुनाफे के अनुमान के मुकाबले 1173 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।

वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 130% बढ़ा, निर्यात अबतक के रिकॉर्ड स्तर पर

ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी का वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा ~1010 करोड़ रुपये रहा जबकि 1600 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान था।

वित्त वर्ष 2023 में एनटीपीसी ने रिकॉर्ड पावर का उत्पादन किया

पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि कंपनी ने 2022-23 में ऊर्जा उत्पादन में सालाना आधार पर 10.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 में 40000 करोड़ इकाई बिजली का उत्पादन किया है।

वित्त वर्ष 2023 में दोपहिए वाहन उद्योग की ग्रोथ डबल डिजिट होगी: हीरो मोटोकॉर्प

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 में दोपहिए वाहनों की उद्योग में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। कंपनी को उम्मीद है कि आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने और ग्रामीण आय में सुधार से दोपहिए वाहनों की उद्योग में डबल डिजिट ग्रोथ देखी जा सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि मैक्रो इकोनॉमिक के संकेतक सकारात्क दिख रहे हैं ऐसे में दोपहिया वाहनों की ग्रोथ में दहाई अंकों में ग्रोथ संभव है। हीरो मोटोकॉर्प के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी सीएफओ निरंजन गुप्ता ने एनालिस्ट कॉल में जानकारी दी कि मैक्रो इकोनॉमिक के संकेतक जैसे जीएसटी (GST) कलेक्शन अप्रैल में अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। वहीं ई-वे बिल में भी तेजी आई है। अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। उनके मुताबिक अनाज की कीमतें अभी ज्यादा हैं इससे ग्रामीण आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 

 

वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने तय किया 16 फीसदी ज्यादा बिक्री का लक्ष्य

रियल एस्टेट फर्म प्रेस्टिज एस्टेट्स ने वित्त वर्ष 2023 के लिए बिक्री का बड़ा लक्ष्य तय किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख