शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड (Power Grid Corporation of India) का मुनाफा 3.6% बढ़ा

सार्वजिनक क्षेत्र की विद्युत पारेषण कंपनी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India Ltd) ने मंगलवार (07 नवंबर) को दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 3.6% की बढ़ोतरी हुई है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आयी एग्रो केमिकल कंपनी UPL

एग्रो केमिकल कंपनी यूपीएल यानी यूपीएल (UPL) ने मंगलवार (31 अक्तूबर) को वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 814 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 184 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में TCS का मुनाफा 2.8% गिरा

आईटी की दिग्गज कंपनी टीसीएस ने वित्त वर्ष 2024 के पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 2.8% गिरा है। कंसोलिडेटेड मुनाफा 11,392 करोड़ रुपये से घटकर 11,074
करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 0.4% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में सन फार्मा का मुनाफा बढ़कर 2376 करोड़ रुपये हुआ

फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) ने बुधवार (01 नवंबर) को चालू वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2262 करोड़ रुपये से बढ़कर 2376 करोड़ रुपये का हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में आईजीएल (IGL) का मुनाफा 32.9% बढ़ा

नेचुरल गैस वितरण करने वाली कंपनी आईजीएल (IGL) यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी के मुनाफे में 32.9% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 329.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 438.4 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख