शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Bank of Baroda का मुनाफा 28.4% बढ़ा

सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) ने चालू वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर बैंक के मुनाफे में 28.4% की वृद्धि हुई है। इस अवधि में बैंक का मुनाफा 3313 करोड़ रुपये से बढ़कर 4253 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Bharat Forge का मुनाफा 29% बढ़ा

देश की अग्रणी ऑटोमोटिव और फोर्जिंग कंपनी  भारत फोर्ज (Bharat Forge Ltd) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इस अवधि में भारत फोर्ज का मुनाफा 268 करोड़ रुपये से बढ़कर 346 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Divi's Laboratories का मुनाफा 29% गिरा

फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिवीज लैबोरेट्रीज (Divi's Laboratories Ltd) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे सोमवार (06 नवंबर) को जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 29% की गिरावट दर्ज हुई है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में Britannia Industries का मुनाफा 20% बढ़ा

एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) ने गुरुवार (02 नवंबर) को वित्त वर्ष 23-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 20% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 587 करोड़ रुपये हो गया है और कंपनी की आय में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में REC का मुनाफा 38% बढ़ा

सरकारी पावर फाइनेंस कंपनी आरईसी (REC) यानी रूरल इलेक्ट्रिसिटी इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन ने वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 38.71% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख