शेयर मंथन में खोजें

हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने नयी मोटरसाइकिलें बाजार में उतारी

मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने भारतीय बाजार में तीन नयी मोटरसाइकिलें उतारी हैं।

कंपनी ने  ब्रेकआउट (Breakout), स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल (Street Glide Special) और सीवीओ स्पेशल (CVO Special) मोटरसाइकिलों को  पेश किया है। ब्रेकआउट में चार स्ट्रोक पावर, ट्विन कैम 96, 1,690 सीसी इंजन लगा है। इसमें रियर सस्पेंशन भी है। इसकी कीमत 16.28 लाख रुपये रखी गयी है।

स्ट्रीट ग्लाइड में भी चार स्ट्रोक, ट्विन कैम 96, 1,690 सीसी इंजन लगा है। इसमें बूम बॉक्स एलसीडी डिस्प्ले, एडजस्टेबल  हाइड्रोलिक सस्पेंशन लगे हैं। इसकी कीमत 29.7 लाख रुपये रखी गयी है।

सीवीओ में ट्विन कैम, 1,800 सीसी इंजन लगा है। इसमें बूम बॉक्स एलसीडी डिस्प्ले, दो स्पीकर्स, लगेज कंपार्टमेंट्स आदि की सुविधा दी गयी है। यह हार्ले की सबसे महँगी मोटरसाइकिल बतायी जा रही है। इसकी कीमत 49.23 लाख रुपये है।

इन तीनों मोटरसाइकिल में से ब्रेकआउट को हरियाणा के बवाल संयंत्र में असेम्बल किया गया है, जबकि स्ट्रीट ग्लाइड और सीवीओ स्पेशल पूरी तरह से बाहर से तैयार हुई हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख