शेयर मंथन में खोजें

मर्सिडीज (Mercedes) : सी-क्लास (C-Class) कार बाजार में पेश

लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) ने नयी कार बाजार में उतारी है।

कंपनी की सी क्लास (C Class) कार की कीमत 40.90 लाख रुपये रखी गयी है। कंपनी ने इसे पेट्रोल इंजन में पेश किया है। इसमें 2.0 लीटर 4 सिलेंडर के साथ 7-स्पीड 7जी ट्रॉनिक गियरबॉक्स लगा है। कार में इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट, 3डी नैविगेशन के साथ टीएफटी टचस्क्रीन और 13 स्पीकर साउंड सिस्टम लगा है।

पार्किंग के लिहाज से कार में पार्किंग कैमरा की भी सुविधा दी गयी है। सुरक्षा के लिए सात एयरबैग्स, घुमावदार डायनैमिक एसिस्ट के साथ ईएसपी, एबीएस, एआरएस और ब्रेक एसिस्ट लगे हैं।

मर्सिडीज की सी-क्लास को बाजार में ऑडी (Audi) और बीएमडब्लू (BMW) जैसी कारों से सीधी टक्कर मिलेगी। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख