शेयर मंथन में खोजें

माइक्रोमैक्स ने पेश किया 13,999 रुपये में लैपटॉप

भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया लैपटॉप बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी द्वारा माइक्रोमैक्स कैनवास एल1161 के नाम से इस लैपटॉप को पेश किया है जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी गयी है। इस लैपटॉप में 1.83 Ghz क्वाड-कोर इंटल एटम प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। लैपटॉप में ड्यूल स्पीकर, ड्यूल कैमरा दिये गये हैं। लैपटॉप में 11.6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जो माक्रोएसडी कार्ड 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं लैपटॉप में 5000 एमएएच की बैटरी है।
माइक्रोमैक्स अगले 12 से 18 महीनों में लैपटॉप क्षेत्र के बाजार में 10% हस्सेदारी हासिल करना चाहती है।
(शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष