शेयर मंथन में खोजें

इन कारों की खरीद पर मिल रही है भारी छूट

आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए प्रमुख कार कंपनियाँ अपनी कारों की खरीद पर भारी छूट दे रही हैं।


अग्रणी कार कंपनियाँ जैसे- मारुति सुजुकी, हुंदै मौटर्स, टाटा मोटर्स और जनरल मोटर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी कारों पर आकर्षक छूट दे रही है।
मारुति सुजुकी
देश की सबसे बढ़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कई कारों की खरीद पर ग्राहकों को छूट दे रही है।
कंपनी आल्टो 800 पर 35000 रुपये, सेलेरियो पर 5000 रुपये और इसके अतिरिक्त वैगर आर, स्टिनग्रे और डिजाइर पर भी छूट दे रही है। हालाँकि कंपनी अभी बाजार में उतारी गयी सियाज पर कोई छूट नहीं दे रही है।
हुंदै
कोरियन कार कंपनी हुंदै ने भी अपनी कारों में छूट दी है। कंपनी ने इयान पर 37000 रुपये की छूट दे रही है। इसके अतिरिक्त आई10, ग्रैंड आई10 दोनों पर 27000 रुपये की छूट दी जा रही है। हालाँकि कंपनी आई20 और क्रेटा पर कोई छूट नहीं दे रही है।
जनरल मोटर्स
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपनी कार बीट पर 20,000 रुपये और क्रुज पर 30,000 रुपये एक्सचेंच ऑफर की पेशकश की है।
इसके अतिरिक्त अन्य कंपनियाँ भी ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर, छूट दे रही हैं ताकि त्यौहारी सीजन पर अपनी बिक्री को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जा सके।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष