बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) में 38 अंक की बढ़त
दो कारोबारी सत्रों की गिरावट को खत्म करते हुए शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
दो कारोबारी सत्रों की गिरावट को खत्म करते हुए शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। सभी सूचकांक हरे निशान पर है।
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि का डर और अधिक गहराने से अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ और एसऐंडपी 500 मार्च के बाद से अपने निचले स्तर पर पहुँच गया।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला।
अमेरिकी शेयर बाजार के कमजोर बंद होने के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट है।