वैश्विक कमजोरी से भारतीय बाजार ने की हफ्ते की कमजोर शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी का प्रभाव आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है और हफ्ते की शुरुआत कमजोर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी का प्रभाव आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला है और हफ्ते की शुरुआत कमजोर रही है।
हफ्ते के पहले दिन लगभग सारे एशियाई बाजार लाल निशान में खुले हैं। अमेरिकी बाजार में जारी गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिर कर बंद हुआ और महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया।
कंपनियों के अब तक के तिमाही नतीजों से नाखुश निवेशकों ने शुक्रवार को भी बिकवाली पर जोर दिया, जिससे शेयर बाजार में कल की गिरावट के बाद आज फिर कमजोरी रही।
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट का प्रभाव आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है।
जहाँ गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं आज शुक्रवार की सुबह लगभग सभी एशियाई बाजार लाल निशान में चल रहे हैं।