शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार

भारतीय बाजार में फिर तेजी, सेंसेक्स 166 अंक तेज

भारतीय शेयर बाजार में आज मानसून की बेहतर चाल और ब्याज दर में कटौती के संकेत के चलते मजबूती देखने को मिली। हालांकि आज के कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुई थी लेकिन दोपहर के बाद कारोबार में तेजी देखने को मिली।

सूचना प्रोद्यौगिकी (Information Technology) शेयरों में भारी गिरावट

तेज बिकवाली के चलते आज ज्यादातर सूचना प्रोद्यौगिकी शेयरों में गिरावट आयी है। इसका मुख्य कारण चौथी तिमाही में आये निराशाजनक परिणाम भी हैं।

खनन परियोजना में बाधा से अदाणी के शेयर 4% तक गिरे

ग्रेट बैरियर रीफ स्थित बंदरगाह से ऑस्ट्रेलिया से भारत कोयला निर्यात करने की परियोजना के सिलसिले में आवश्यक मंजूरी हासिल करने में विलंब के चलते अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में गुरुवार को इंट्रा डे कारोबार में 4.12% से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की और इसके बाद बेहद छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ चल रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के चलते आज सुबह वैश्विक संकेत अच्छे नहीं थे।

बुधवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.98% नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही। ग्रीस और ऋणदाताओं के बीच समझौता न होने के चलते यूरोपीय शेयर बाजारों में तीखी बिकवाली हुई, जिसके चलते अमेरिकी बाजार भी दबाव में नजर आया।

भारतीय बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 75 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर अच्छा कारोबार करने के बाद अंतिम क्षणों में गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्रीस संकट के समाधान का प्रस्ताव खारिज किये जाने के बाद यूरोपीय बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसके चलते यह गिरावट आयी।

Page 1157 of 1891

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख