शेयर मंथन में खोजें

20 सितंबर को खुलेगा एसबीआई लाइफ (SBI Life) का आईपीओ

भारत के सबसे बड़ी पीएसयू बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की सहायक कंपनी एसबीआई लाइफ (SBI Life) के आईपीओ (IPO) की शुरुआत 20 सितंबर को होगी।

स्टेट बैंक ने बताया है कि 3 दिन तक चलने वाले आईपीओ में प्राइस बैंड 685-700 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस ऑफर में प्रमोटर 10 रुपये प्रति वाले करीब 12 करोड़ शेयर बेचेंगे। एसबीआई लाइफ, स्टेट बैंक और बीएनपी पारिबास का संयुक्त उद्यम भी है। बीमा कंपनी के आईपीओ में स्टेट बैंक 8% और बीएनपी परिबास 4% हिस्सेदारी बेचेगी।
इसके बाद बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर मंगलवार के 273.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 275.00 रुपये पर खुला है। वहीं कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 315.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 231.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख