शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) की आईपीओ योजना को सेबी की मंजूरी

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance) को अपने 8,400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी ने मंजूरी दे दी है।

एसबीआई लाइफ के आईपीओ को पहले ही आईआरडीए (बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण) ने सहमति दे दी थी। बीमा कंपनी के आईपीओ के 20-22 सितंबर के आस-पास बाजार में आने की उम्मीद है। हालाँकि अभी कंपनी रजिस्ट्रार की सहमति मिलना बाकी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एसबीआई लाइफ में 70.1% हिस्सेदारी है। इस आईपीओ में एसबीआई, कंपनी के 8 करोड़ शेयर बेचेगा। बीएसई में एसबीआई का शेयर करीब सवा 12 बजे 1.30 रुपये या 0.47% की कमजोरी के साथ 273.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!