शेयर मंथन में खोजें

6 अगस्त को सूचीबद्ध होगा एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट का शेयर

प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनी एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC Asset Management Company) का शेयर बाजार सूचकांकों पर 6 अगस्त को सूचीबद्ध होने जा रहा है।

देश के दूसरे सबसे बड़े म्यूचुअल फंड हाउस के आईपीओ (IPO) को 83.03 गुना आवेदन भेजे गये थे। एंकर निवेशकों के अलावा आईपीओ में रखे गये 1.88 करोड़ शेयरों के मुकाबले कंपनी को 156.13 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। यानी एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट को 2,800 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन मिले।
इनमें संस्थागत निवेशकों ने आरक्षित शेयरों के मुकाबले 192.25 गुना, खुदरा निवेशकों ने 6.67 और गैर-संस्थागत निवेशकों ने 195.15 गुना आवेदन भेजे। एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट ने इश्यू में 5 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए बोली लगाने का दायरा 1,095-1,100 रुपये था। आईपीओ में आवेदन के लिए लॉट का आकार 13 शेयरों का था। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष