शेयर मंथन में खोजें

निहिलेंट (Nihilient) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

पुणे में स्थित आईटी सेवा प्रदाता निहिलेंट (Nihilient) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए आवेदन किया है।

कंपनी के इश्यू में 250 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही प्रमोटर वास्तु आईटी (Vastu IT) द्वारा 21,25,599 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जायेंगे। निहिलेंट आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल उपयोगकर्ता अनुभव प्रयोगशाला और मीडिया प्रयोगशाला स्थापित करने में करेगी।
बता दें कि मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट कंपनी के आईपीओ का प्रबंधन करेगी। आईपीओ के बाद निहिलेंट का शेयर बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख