शेयर मंथन में खोजें

अन्नाई इन्फ्रा (Annai Infra) को आईपीओ (IPO) के लिए मिली सेबी की मंजूरी

तमिलनाडु में स्थित इंजीनियरिंग, जल प्रबंधन और सिंचाई कंपनी अन्नाई इन्फ्रा (Annai Infra) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने 30 मार्च में सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इसे 12 जुलाई को बाजार नियामक से 'ऑब्जर्वेशंस' मिली हैं।
गौरतलब है कि आईपीओ या फॉलो-ऑन ऑफर जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने से पहले किसी भी कंपनी को सेबी से 'ऑब्जर्वेशंस' प्राप्त करना अनिवार्य है।
अन्नाई इन्फ्रा आईपीओ में 1 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। खबरों के अनुसार कंपनी के इश्यू का आकार 200-225 करोड़ रुपये का हो सकता है।
अन्नाई इन्फ्रा के इश्यू की प्रबंधक पंटोमाथ कैपिटल एडवाइजर्स (Pantomath Capital Advisors) और लिंक इनटाइम (Link Intime) रजिस्ट्रार रहेगी। इश्यू के बाद अन्नाई इन्फ्रा का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख