शेयर मंथन में खोजें

4% गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ एसके इंटरनेशनल (SK International) का शेयर

एसके इंटरनेशनल (SK International) का शेयर आईपीओ (IPO) भाव के मुकाबले बीएसई (BSE) पर 4% गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने बीएसई एसएमई (BSE SME) पर आईपीओ (IPO) इश्यू के 20 रुपये के भाव के मुकाबले 19.20 रुपये पर शुरुआत की। हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयर में वृद्धि हुई है। करीब सवा 10 बजे बीएसई पर एसके इंटरनेशनल का शेयर आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 0.25 रुपये या 1.25% की कमजोरी के साथ 19.75 रुपये पर चल रहा है।
हेडबैंड, सरोंग्स, शॉल और स्कार्फ निर्माता और निर्यातक एसके इंटरनेशनल ने आईपीओ में 10 रुपये के मूल कीमत वाले 19.80 लाख शेयरों को 10 रुपये के प्रीमियम के साथ 20 रुपये के भाव पर बेचने की पेशकश की थी। कंपनी का 3.96 करोड़ रुपये का आईपीओ इश्यू 28 जून को खुल कर 05 जुलाई को बंद हुआ, जिसमें लॉट का आकार 6,000 शेयर रखा गया था।
आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 95.33% से घट कर 69.59% रह गयी। एसके इंटरनेशल की योजना आईपीओ से जुटायी गयी पूँजी से कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने, सामान्य कारोबारी उद्देश्य और आईपीओ के खर्चे वहन करने की है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख