शेयर मंथन में खोजें

5% गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ सिटी पल्स मल्टीप्लेक्स (City Pulse Multiplex) का शेयर

सिटी पल्स मल्टीप्लेक्स (City Pulse Multiplex) का शेयर आईपीओ (IPO) भाव के मुकाबले बीएसई (BSE) पर 5% गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने बीएसई एसएमई (BSE SME) पर आईपीओ (IPO) इश्यू के 30 रुपये के भाव के मुकाबले 28.50 रुपये पर शुरुआत की। हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी हुई है। करीब पौने 12 बजे बीएसई पर सिटी पल्स मल्टीप्लेक्स का शेयर आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 0.50 रुपये या 1.67% की कमजोरी के साथ 29.50 रुपये पर चल रहा है।
देश में मल्टीप्लेक्स / मिनीप्लेक्स श्रृंखला की स्थापना, प्रबंधन और संचालन कंपनी सिटी पल्स मल्टीप्लेक्स ने आईपीओ में 10 रुपये के मूल कीमत वाले 13,28 शेयरों को 20 रुपये के प्रीमियम के साथ 30 रुपये के भाव पर बेचने की पेशकश की थी। कंपनी का 3.98 करोड़ रुपये का आईपीओ इश्यू 27 जून को खुल कर 03 जुलाई को बंद हुआ, जिसमें लॉट का आकार 4,000 शेयर रखा गया था।
सिटी पल्स मल्टीप्लेक्स की योजना नये मिनीप्लेक्स/मल्टीप्लेक्स बनाने, सामान्य कारोबारी उद्देश्य और आईपीओ के खर्चे वहन करने की है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!