शेयर मंथन में खोजें

एसपीपीएल, ईआरईपीएल का अदानी पावर ने किया अधिग्रहण

अदानी पावर ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने वाली कंपनी एसपीपीएल (SPPL) और ईआरईपीएल EREPL का अधिग्रहण किया है।

अदानी पावर ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने वाली कंपनी एसपीपीएल (SPPL) और ईआरईपीएल EREPL का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह अधिग्रहण 609 करोड़ रुपये में किया है। आपको बता दें कि 7 जून 2022 को कंपनी ने शेयर खरीद करार किया था। इसके तहत SPPL और EREPLकंपनी के 100 फीसदी शेयरों का अधिग्रहण किया जाना था। इनके नाम सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड यानी (SPPL) और इटर्नस रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड यानी (EREPL) हैं। इन दोनों कंपनियों के संबंधित शेयरधारकों से हिस्सा खरीद को लेकर करार किया गया था। बीएसएई एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के अधिग्रहण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी थी कि सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड यानी (SPPL) के अधिग्रहण पर 280.10 करोड़ रुपये जबकि इटर्नस रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड यानी (EREPL) के अधिग्रहण पर 329.30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। अधिग्रहण के लिए सारी रकम नकदी में दी गई है। सपोर्ट प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड ने अभी तक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू नहीं की है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़े गतिविधियों में शामिल है। इस अधिग्रहण का मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा को बढ़ाना है। रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड यानी (EREPL) ने भी अभी तक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू नहीं की है। इसका अधिग्रहण भी नकदी में किया गया है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख