शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

पहली तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा, NII 54% बढ़ा

जयपुर आधारित बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 387 करोड़ रुपये से बढ़कर 502.6 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 20.9% गिरा

जिंदल स्टील ऐंड पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 20.9% की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 1691.8 करोड़ रुपये से घटकर 1338 करोड़ रुपये रह गया है।

फेडरल बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 18%, एनआईएम 20% बढ़ा

निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा 18% बढ़ा है। बैंक का मुनाफा 854 करोड़ रुपये से बढ़कर 1010 करोड़ रुपये रहा है।

पहली तिमाही में एचयूएल का मुनाफा 3% बढ़ा,आय में 1% की मामूली बढ़त

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एचयूएल के मुनाफे में 3% की बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 2472 करोड़ रुपये से बढ़कर 2538 करोड़ रुपये हो गया है।

आईटी कंपनी विप्रो का पहली तिमाही में मुनाफा 5.9% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 5.9% की बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 2835 करोड़ रुपये से बढ़कर 3003 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.1% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख