इन्फोसिस दूसरी तिमाही नतीजे : पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ा मुनाफा
आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इनफोसिस ने गुरुवार (13 अक्टूबर) को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसके कन्सोलिडेटेड आय में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23.4% का इजाफा हुआ है। कंपनी की आय 23.4% बढ़कर 36,538 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा भी 11% बढ़ गया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) देने की भी घोषणा की है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.