शेयर मंथन में खोजें

लार्ज कैप से स्मॉल कैप तक किन 10 म्यूचुअल फंड्स पर हर्षद चेतनवाला ने जताया भरोसा?

दीपावली के मौके पर निवेशकों के लिए सही म्यूचुअल फंड का चुनाव करना एक अहम फैसला होता है।

माई वेल्थ ग्रोथ के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला का कहना है कि इस बार पांच अलग-अलग कैटेगरी में कुल 10 म्यूचुअल फंड्स के नाम सुझाए हैं। उनकी सूची में लार्ज कैप, लार्ज एंड मिड कैप, फ्लेक्सी कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप फंड शामिल हैं। उनका कहना है कि इन फंड्स का चयन केवल एक साल के रिटर्न के आधार पर नहीं किया गया है, बल्कि अलग-अलग बाजार परिस्थितियों में इनके प्रदर्शन और निरंतरता को ध्यान में रखा गया है।

लार्ज कैप कैटेगरी में उन्होंने निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड को चुना है। लार्ज एंड मिड कैप में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप और बंधन लार्ज एंड मिड कैप फंड शामिल हैं। फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लेक्सी कैप फंड को जगह दी गई है।

मिड कैप कैटेगरी में निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप और व्हाइटओक कैपिटल मिड कैप फंड उनके पसंदीदा विकल्प हैं। वहीं, स्मॉल कैप में बंधन स्मॉल कैप और इन्वेस्को स्मॉल कैप फंड को शामिल किया गया है। चेतनवाला के मुताबिक, इन फंड्स का चुनाव अलग-अलग समयावधि के रोलिंग रिटर्न और बाजार के अच्छे-बुरे दौर में इनके प्रदर्शन को देखकर किया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि ये नाम सभी निवेशकों के लिए एक जैसे उपयुक्त नहीं हो सकते। निवेश से पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखना जरूरी है।


(शेयर मंथन, 09 नवंबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी